Blogs

Image Box Heading
लेखक की ओर से
बाहर से कुछ और दिखता है और अंदर से कुछ और होता है
It looks like one thing on the outside, but is something else entirely on the inside.
यह बुक मैंने स्टोरी की तरह इसलिए लिखी ताकि आप लोगों को अच्छे से समझ आए मैं आप लोगों को एक रियल दृश्य बताना चाहती हूं जो मैंने देखा एक बार में एक कॉलेज के अंदर गई वह कॉलेज प्राइवेट था मैं उसे कॉलेज में एडमिशन लेने गई जब मैं उसके गेट पर पहुंची तो वहां मेरी एंट्री बहुत अच्छी हुई चपरासी से मैंने पूछा एडमिशन लेने के लिए कौन से सर या मैं मैडम से मिलना होगा
उन्होंने मेरा नाम पूछा और एक पर्ची बनाकर दे दिए और एक चपरासी मुझे वहां छोड़ने गया क्योंकि मैं उसे कॉलेज में अनजान थी और वहां पर एडमिशन लेने के लिए गई थी
वहां पर इसीलिए मेरी एंट्री अच्छे से हुई थी क्योंकि कॉलेज वालों को उसे वक्त मेरी जरूरत थी क्योंकि प्राइवेट कॉलेज में कम एडमिशन लेते हैं बच्चे और सरकारी कॉलेज में उतना पैसा भी खर्च नहीं होता और पढ़ाई भी ठीक-ठाक रहती है इसलिए सब सरकारी कॉलेज में एडमिशन लेते हैं ज्यादा और यही कहानी हर कॉलेज की है बिजनौर में जो सरकारी कॉलेज है उसमें बच्चे ज्यादा से ज्यादा एडमिशन लेना चाहते हैं और प्राइवेट कॉलेज को कोई देखना पसंद नहीं करता 100% में से 20 या 30% बच्चे होते हैं प्राइवेट कॉलेज में वरना प्राइवेट कॉलेज में एडमिशन कम होते हैं इसलिए बड़े अच्छे से स्टूडेंट के साथ अच्छा रिएक्ट करते हैं और सरकारी कॉलेज में बच्चे को खुद निकाला जाता है और वह कॉलेज के मास्टर बच्चों को वापस भेजते हैं वहां कोई किसी से तमीज से बात नहीं करता
महत्व
Importance
मेरे कहने का मतलब इतना है जहां आपकी या आपको किसी चीज की जरूरत पड़ती है वही आपको सबसे महंगी और महत्वपूर्ण चीज लगती है बाकी चीजे सब बेकार लगती है उस चीज के सामने प्राइवेट कॉलेज वाले को जरूरत भी थी बच्चों की इसलिए वह इतना अच्छा रिएक्ट कर रहे थे क्योंकि उन्हें जरूरत थी जैसे इंसान को जरूर रहती है पैसे की और हर किसी को चाहिए भी है पैसा प्राइवेट कॉलेज अच्छा लगा और मैंने वही एडमिशन ले लिया जब मैं उस कॉलेज की क्लास देखी तो शुरू में सब कुछ अच्छा लगा जब मैं दो-तीन दिन गई कॉलेज तब मुझे वह इतना बेकार लगा की पूछिए मत
उस कॉलेज में पढ़ाई नहीं हो पा रही थी क्योंकि उस क्लास में कुछ लड़के लड़कियां कितने बदतमीज थी कि वह ने तो खुद पढ़ने आते और न दूसरे बच्चों को पढ़ने देते थे
टीचर की बात कोई नहीं सुनता टीचर को लड़के कुछ भी कह देते थे उसकी मजाक बनाते थे मगर वह टीचर उन्हें बर्दाश्त करते थे क्योंकि उनकी जो महीने की नौकरी थी
4 या पांच 5000 रुपए थे अब वह अगर उसे कॉलेज से उन बच्चों को बाहर निकाल देते तो उनकी बिल्डिंग बेकार रहती बनाई हुई और अगर उन बच्चों को ही बाहर निकाल देते तो कॉलेज में बचता क्या वह बेकार रह जाता उस कॉलेज में आधे से ज्यादा बच्चे ऐसे ही थे जो कॉलेज में केवल टाइम पास करने आते थे और वह बच्चे कुछ कर नहीं पाते वही बच्चे मजदूर बनते हैं शादी के बाद जो पहले टाइम को टाइम नहीं समझते वह बेकार रहता है सारी जिंदगी गरीब खुद बनते हैं और दोस किस्मत को देते हैं वैसे ही बाहर से दिखने में सब कुछ अच्छा लगता हैं
और अंदर जाकर पता चलता है वह क्या है कितना सही और कितना गलत है इसलिए मैंने यह बुक स्टोरी की तरह लिखी ताकि आपको सब समझ आ सके इसमें कोई शब्द ऐसा हो भी सकता है जो न भी समझ आए
पैसे से संबंधित बातें
Matters Related to Money
पैसे को खर्च करते समय अपनी आदतों को ध्यानपूर्वक देखें फिर घर के खर्च को उनमें से ज्यादा जरूरी जो समान हो उसे खरीदें फिर हर खर्च का एक 1 बजट बनाएं फिर उन्हें सब बजट को एक करके अपने महीने की कमाई को ले और उसने सभी खर्च लिखें अपने वेतन के हिसाब से बजट बनाएं और उस हिसाब से बने की उसमें से बचत भी निकालना जरूरी है वह इसलिए ताकि कुछ पैसे हमारे पास भी रहे अचानक से कोई मुसीबत आ जाए तो किसी से पैसे उधार न लेने पड़े और कर्ज भी न हो
यह किताब आपको समझाएगी या बताएगी पैसा क्या है
वैसे तो आप भी जानते हैं पर यह किताब आपको बहुत कुछ सिखाएगी
This book will explain—or rather, tell you—what money is.
While you likely already know, this book will teach you a great deal.
आप लोग जानते ही होंगे पैसा सभी की समस्या है हां हर किसी हां हर किसी की जिंदगी में तो नहीं कह सकते मगर ज्यादा से ज्यादा व्यक्तियों की जिंदगी में पैसे की वजह से बहुत दिक्कतें आती है
यह किताब ऐसे लोगों के लिए नहीं है जो ना तो पैसे की कीमत समझते हैं न हीं उन्हें अपने पास रखते हैं वह जितना पैसा कमाते हैं वह शराब जुआ आदि गंदी चीजों की आदतें अपने अंदर रखते हैं अधिक खर्च करके बर्बाद कर देते हैं यह किताब उन व्यक्तियों के लिए है जो पैसे को समझते हैं उसे बहुत सोच विचार के खर्च करते हैं और ज्यादा पैसा कमाना चाहते हैं।
यह किताब आपकी जिंदगी बदल देगी
This book will change your life.
यह किताब आपको पैसे के बारे में ही नहीं और भी बहुत बातें हैं जो या तो आपको पता नहीं है या तो आपको पता है
पर आप इस पर अमल नहीं करते यह आपको जिंदगी जीने का तरीका बताएगी आपको बेमकसद होने से बचाएगी आपकी पहचान कितनी जरूरी है यह एहसास ही नहीं यकीन भी दिलाएगी
कुछ लोग पैसे की कीमत नहीं समझते लेकिन मैं आप लोगों को बता दूं कि पैसे के बगैर सांस लेना भी नामुमकिन है क्योंकि कोरोना में वह व्यक्ति ही बच पाया जिसके पास पैसा था और आज भी है वरना ना जाने कितने गरीब व्यक्ति मर गए आपको भी पता है और मुझे भी पता है पैसे की कीमत क्या है
यह बुक आपको कामयाब बनाएगी
This book will make you successful.
इस बुक को पढ़ने के बाद आप अपनी पहचान ढूंढना शुरू कर देंगे जो काम आपका अधूरा है उसे पूरा करेंगे आपकी काबिलता बढ़ाएगी और आपको आपकी पहचान दिलाएगी
यह बुक बहुत काम आएगी आपके और जो व्यक्ति नासमझ है नादान है जवान है उसके लिए बहुत फायदेमंद रहेगी क्योंकि आप उन्हें इतना समझ नहीं सकते मगर यह बुक पढ़ने को जरूर दे सकते हैं क्योंकि काबिलता और पैसा मेहनत करने से मिलता हैं
पैसा पास है
तो सब कुछ खास है
वरना सब कुछ बकवास है
If you have money,
Everything is special;
Otherwise, everything is rubbish.